कुछ खास है' ये टॉप सिंगर, देसी गानों में लगाया पॉप का तड़का, 9 साल में गाया पहला गाना, सलमान के लिए दिए कई HIT
बॉलीवुड की टॉप गायिका ने छोटी आयु में ही अपनी गायिकी से चमक बिखेर दी थी. उन्होंने सिंगिंग शो जीतने के बाद पहला फीमेल बैंड 'विवा' शुरू किया था. उन्होंने 'जग घूमेया' और 'कुछ खास' जैसे हिट्स गाने दिए. सिंगर ने हिंदी समेत कई भाषाओं में गाने गाए और दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते. नेहा भसीन का जन्म 18 नवंबर 1982 को दिल्ली में हुआ था. महज नौ साल की उम्र में उन्होंने मारिया कैरी का गाना 'हीरो' गाया और एक कॉन्टैस्ट में जीत हासिल की. इसी स्टेज ने उनके मन में संगीत के प्रति लगाव को बढ़ा दिया. पढ़ाई के दौरान भी नेहा हमेशा प्रोग्राम में हिस्सा लेती और अपनी आवाज से सबका ध्यान खींच लेती थीं